हनवारा में खलिहान का धान पूंज जला, हजारों का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया

विज्ञापन

महागामा प्रखंड के रामकोल पंचायत के बैजाचक गांव के खलिहान में रखे धान के पुंज में आग लगने से लगभग तीन बीघे का धान फसल जलकर खाक हो गया. घटना दिन के करीब चार बजे के आसपास की है. आग लगने का कारण स्पष्ट रूप से किसी को कुछ नहीं पता है. किसान दिनेश मंडल ने कहा कि यह आग किसी के द्वारा जान-बूझकर लगाया गया है. इधर आग लगने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी, तो गांव वाले आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन आग की तेज लपटों के आगे किसी की एक न चली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल जलकर खाक हो गया. वहीं ग्रामीणों के ���्वारा बोरिंग मशीन से लगातार दो घंटे पानी छिड़काव किया गया. इसी तरह से आग बुझाने का प्रयास जारी रहा. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने से किसानों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मजदूरी कर किसान परिवार का भरण पोषण करता है. इस बाबत अगलगी से पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola