पत्नी को धारदार हथियार से किया जख्मी, काटी अंगुलियां
पथरगामा थाना क्षेत्र के लौंगाय गांव की घटना, सदर अस्पताल में भर्ती
गोड्डा. पथरगामा के लौंगाय गांव में पति ने पत्नी को धारदार हथियार जानलेवा हमला जख्मी कर दिया है. महिला के मायकेवालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला के शरीर के आधा दर्जन हिस्सों पर प्रहार किया है. पैर व हाथ की अंगुलियों को भी काट दिया है. हथेली को भी काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया. घायल महिला हीना देवी है. पति पवन कुमार मेहरा है. जख्मी महिला को परिजनों ने पहले पथरगामा अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. डाॅ राजन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया. महिला ने बताया कि वह चार बच्चों की मां है. महिला शनिवार को पथरगामा के सुंदर नदी अपने परिजनों के साथ नहाने गयी थी. महिला को इस बात का संदेह था कि उसके पति के द्वारा शक किया जायेगा. बताया कि शक के कारण उसके पति इससे पहले भी मारपीट कर चुका है. इस बार ननद, देवर व सास ने भी पति का साथ देकर धारदार हथियार से काटने का प्रयास किया. बताया कि पहले साड़ी के पल्लू से गला दबाने का भी प्रयास किया. विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए