परियोजना के दो पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति
उपलब्धि पर परियोजना महाप्रबंधक (खनन) जीके सिंह समेत परियोजना के अन्य कर्मियों ने खुशी जाहिर की.
बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय में कार्यरत उप प्रबंधक नितेश कुमार व अमन कुमार को कोल इंडिया की ओर से प्रबंधक पद पर पदोन्नति दी गयी है. उपलब्धि पर परियोजना महाप्रबंधक (खनन) जीके सिंह समेत परियोजना के अन्य कर्मियों ने खुशी जाहिर की. महाप्रबंधक ने कहा कि दोनों पदाधिकारी लगन व मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं, जिससे परियोजना को निरंतर लाभ मिल रहा है. वे सूझबूझ के साथ कार्य करते हुए परियोजना को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. यूनियन नेता रामजी साह व शंकर प्रसाद न�� भी दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी परियोजना में कार्यरत सभी कर्मियों के साथ मधुर व्यवहार रखते हुए कार्य करते हैं, उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को देखते हुए ही कोल इंडिया द्वारा उन्हें पदोन्नति दी गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए