वास्ता पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयकारे से पूरा क्षेत्र हुआ गुंजायमान

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को प्रखंड के रूंजी पंचायत स्थित वास्ता पहाड़ शिव मंदिर प्रांगण में 72 घंटे की अष्टजाम को लेकर दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. इस संबंध में शिव मंदिर के महंत मोहन बाबा ने बताया कि 72 घंटे के हरि कीर्तन रामधुन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा शिव मंदिर प्रांगण से निकालते हुए रुंजी गांव का भ्रमण करते हुए बनियाडीह दुर्गा मंदिर के रास्ते होते हुए नदी में पूरे विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया. इसके साथ ही पुनः वापस उसी मार्ग होकर शिव मंदिर प्रांगण में कलश को स्थापित किया गया. इस पूरे कलश यात्रा के दौरान जय जय राम जय श्रीराम, जय हनुमान, हर हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया. इससे क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा गया है. इस मौके पर पूर्व मुखिया सह दक्षिणी जिला परिषद पति उमेश साह, विनय कुमार भगत, मुंशी पंडित,बनारसी यादव, मिथलेश रंजन,मिथुन मंडल, राहुल कुमार साह,मनिष कुमार साह ,मंदिर के महंत मोहन बाबा, सेवक टुकनी देवी के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola