बसवारा में 1.49 करोड़ की लागत से बनेगी एक किमी सड़क, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

शिलान्यास के दौरान मंत्री दिपीका पांडेय सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बसवाड़ा में 1.49 करोड़ की लागत से 1 किमी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिलान्यास किया, जिससे ग्रामीणों के आवागमन और विकास की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हनवारा : स्थानीय विधायक सह ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा प्रखंड की सरोतिया पंचायत के बसवारा गांव में लंबे समय से प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि सड़क लोगों के लिए सबसे बड़ी जीवनरेखा है. सड़क के अभाव में विकास की कई गतिविधियां प्रभावित होती हैं. आवागमन से लेकर व्यापार, सुरक्षा और चिकित्सा तक सब कुछ सड़क पर निर्भर है.

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि लोगों से किये गये वादों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है. बसवारा गांव स्थित कारू घर से सरोतिया गांव की मुख्य सड़क तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इसके निर्माण पर 149.053 लाख रुपये खर्च होंगे.

दर्जनों गांवों को आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद कस्बा, लोगाय सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को सरोतिया, बलबड्डा, सिनपुर समेत अन्य गांवों तक आने-जाने में सुविधा होगी. इससे आवागमन की दूरी और समय में भी कमी आने की उम्मीद है.

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति और बेहतर आवागमन की आवश्यकता को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी. सड़क बनने से विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है.

ग्रामीणों ने जतायी गुणवत्तापूर्ण निर्माण की उम्मीद

ग्रामीणों ने सड़क की स्वीकृति और शिलान्यास को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. साथ ही उम्मीद जतायी कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सके.

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम, सरोतिया पंचायत के मुखिया हबीब आलम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शाकिर आलम, मुन्ना राजा, आसिफ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola