उच्च विद्यालय मड़पा में चार नए कमरों का शिलान्यास, मेहरमा में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

उच्च विद्यालय मड़पा में चार नए कमरों का शिलान्यास करतीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेहरमा में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च विद्यालय मड़पा में चार नए कमरों का शिलान्यास किया गया. साथ ही, मेहरमा में डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा : गोड्डा के मेहरमा प्रखंड में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च विद्यालय मड़पा में चार नए कमरों का शिलान्यास किया गया. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर 44 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार कमरों का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने मेहरमा में डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की.

विज्ञापन

बच्चों की अधिक संख्या को देखते हुए बनाये जा रहे अतिरिक्त कमरे

इस दौरान मंत्री ने बताया कि स्कूल में बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा थी, जबकि कमरों की संख्या काफी कम थी. इसी को देखते हुए अतिरिक्त चार कमरों का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह ग्रामीणों की काफी पुरानी मांग थी.

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मड़पा से ढोढ़ा तक की जर्जर सड़क का जल्द ही निर्माण किया जाएगा. किसानों की समस्या पर उन्होंने कहा कि मड़पा होते हुए गुजरने वाले बांध में जगह-जगह चेक डैम का निर्माण होगा. किसान अब पैक्स या बिचौलिये के माध्यम से नहीं, बल्कि स्वयं मिल में ऊंचे दामों पर धान दे सकेंगे.

मेहरमा में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना

मंत्री ने कहा कि मेहरमा में भी छात्र अच्छी शिक्षा ले सकें, इसके लिए महागामा और ठाकुर गंगटी की तरह मेहरमा में भी डिग्री कॉलेज खोलने की योजना चल रही है.

MMDR बिल को लेकर केंद्र पर निशाना

मंत्री ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमाने ढंग से MMDR बिल लाया है, जिससे झारखंड सरकार को 18 हजार करोड़ का नुकसान होगा और राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं को ठेस पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार MMDR बिल वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी.

पेंशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन में 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार देती है. केंद्र ने पैसा रोक दिया है. राज्य सरकार अपना 40 प्रतिशत देना भी चाहती है, लेकिन केंद्र ने कहा है कि जब तक केंद्र पैसा नहीं देगा, राज्य भी नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र अनुमति देता है तो राज्य की राशि त्वरित दी जाएगी.

इस मौके पर मनिंद्र सिंह, ब्रजकिशोर मंडल, टबलु सिंह, अमित सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola