ePaper

नयाडीह गांव में खलिहान में लगी आग, पुआल जलकर राख

Updated at : 05 Jan 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
नयाडीह गांव में खलिहान में लगी आग, पुआल जलकर राख

दो बीघा खेती का पुआल जला, किसान को हुआ नुकसान

विज्ञापन

गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से खलिहान में रखे पुआल के पुंज में आग लग गयी. इस घटना में लगभग दो बीघा खेती का पुआल जलकर राख हो गया. पीड़ित किसान अरविंद मांझी ने बताया कि खलिहान में उन्होंने मवेशियों के चारे के लिए पुआल जमा किया था. देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने खलिहान में आग लगा दी. आग की जानकारी खेत के पास रहने वाले हलधर मांझी ने अरविंद मांझी को दी. जानकारी मिलते ही अरविंद मांझी अपने बड़े बेटे गिन्नी मांझी के साथ तुरंत खेत पहुंचे, लेकिन तब तक खलिहान में रखा सारा पुआल जलकर राख हो चुका था. इस आगजनी की घटना में अरविंद मांझी को करीब 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola