डहुआ गांव के तालाब में डूबने से आदिवासी वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 12:07 AM
पुलिस के समक्ष तालाब से शव को निकाला गया
ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जुड़गुड़ा गांव निवासी 62 वर्षीय परमेश्वर हेंब्रम का डहुआ गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गयी है. मृतक की पत्नी तालामय सोरेन ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि रविवार को पति मेला देखने के लिए महागामा के ऊर्जानगर गया था. लेकिन देर रात घर नहीं आने पर काफी खोजबीन की गयी. ग्रामीणों द्वारा सोमवार की सुबह डहुआ गांव के तालाब में तैरता हुआ शव देखा गया और थाना को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष तालाब से शव को निकाला गया. परमेश्वर हेंब्रम के रूप में पहचान किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि मृतक की पत्नी ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जायेगी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










