गेरुआ नदी में डूबे किशोर का 20 घंटे बाद मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

हनवारा क्षेत्र के विश्वासखानी गांव के पास गेरुआ नदी में 16 वर्षीय सनी कुमार की डूबने से मौत हो गई. करीब 20 घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ. परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.

विज्ञापन

हनवारा : थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव के पास गेरुआ नदी में नहाने के दौरान डूबे 16 वर्षीय सनी कुमार का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
भीड़ की स्थति शव के पास लोग | Prabhat Khabar Network
भीड़ की स्थति शव के पास लोग | Prabhat Khabar Network

शनिवार को नदी में नहाने गया था सनी

मृतक बसंतराय थाना क्षेत्र के गोरगांवा गांव निवासी भारत मंडल का पुत्र था. बताया जाता है कि शनिवार को वह विश्वासखानी के पास गेरुआ नदी में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में जाने से डूब गया. सूचना पर हनवारा और बसंतराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सनी का पता नहीं चल सका.

लगातार प्रयास के बाद रविवार को बरामद हुआ शव

रविवार को लगातार प्रयास के बाद सनी का शव बरामद किया गया. खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola