गोड्डा-साहिबगंज-पाकुड़ में भूकंप के हल्के झटके, 3.7 रही तीव्रता
शनिवार रात गोड्डा, बरहरवा और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. 3.7 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में था. लोगों ने कंपन महसूस किया और सोशल मीडिया पर साझा किया, लेकिन किसी नुकसान की खबर नहीं है.
गोड्डा : शनिवार रात करीब 10:24 बजे पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के बरहरवा, गुमानी, कोटालपोखर समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. कई लोगों ने कुछ सेकंड तक कंपन महसूस होने की जानकारी दी.
आपके शहर में
भूकंप की तीव्रता 3.7
उपलब्ध भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 थी. इसका केंद्र पाकुड़ के पास, जंगीपुर (मुर्शिदाबाद) से करीब 31 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम बताया गया है. झटके हल्के होने के कारण फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
शुरुआती रिपोर्ट में पाकुड़-जंगीपुर क्षेत्र का जिक्र
शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप का केंद्र पाकुड़-जंगीपुर क्षेत्र बताया गया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के आधिकारिक रिकॉर्ड में इस घटना का अपडेट आने के बाद ही केंद्र के अंतिम स्थान और भूकंप की गहराई की पुष्टि होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए