चपरासी टोला में घर से देसी कट्टा व कारतूस जब्त

Updated:
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि मुहल्ले के नीशु खान के घर में छापेमारी की गयी. पुलिस शुक्रवार की देर रात वारंटियों को पकड़ने गयी थी.

विज्ञापन

गोड्डा. गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला मुहल्ले से पुलिस ने युवक के घर से देसी कट्टा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है. थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि मुहल्ले के नीशु खान के घर में छापेमारी की गयी. पुलिस शुक्रवार की देर रात वारंटियों को पकड़ने गयी थी. घर में जांच के क्रम में सीढ़ी के नीचे बने बॉक्स के पास से देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया है. सूचना मिली थी कि नीशु खान चपरासी टोला में ब्राउन शुगर का कारोबार करता है. शुक्रवार की रात छापेमारी के दौरान सफलता हाथ लगी है. पुलिस को देखते ही नीशु खान घर की दीवार फांद कर भाग गया. नगर थाने में कांड संख्या 253/24 दर्ज किया गया है. छापेमारी में एसआइ संजय कुमार सिंह, अशोक कुमार दूबे, एएसआइ गौरव कुमार यादव, चालक चंदन कुमार सिंह समेत टाइगर मोबाइल के जवान थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola