शिविर का एसडीओ ने किया निरीक्षण, बांटे स्वीकृति-पत्र

Updated:
विज्ञापन

सुस्ती पंचायत भवन में शनिवार को सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बसंतराय. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुस्ती पंचायत भवन में शनिवार को सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में समस्या समाधान के लिए कई विभागों के स्टाल लगाये गये थे. शिविर में समस्याओं के निष्पादन के लिए आवेदकों की भारी भीड़ देखी गयी. शिविर के सभी स्टाल में विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदकों ने आवेदन जमा किया. मौके पर गोड्डा एसडीओ बैधनाथ उरांव ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए. कहा कि आपका अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जनसमस्याओं के निष्पादन के लिए किया गया है. ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके. उन्होंने आवेदन का निबटारा ऑन-द-स्पॉट करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. वहीं मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को साइकिल वितरण किया गया. बीडीओ प्रभास चंद्र दास ने कहा कि सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है. बाकी बचे आवेदनों का भी जल्द निबटारा कर लिया जायेगा. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अभय कुमार झा, मुखिया सजमा बेगम, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार दास, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी निरंजन कुमार, लिपिक मो तबरेज आलम, मो यासीन आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola