महागामा में 30 वर्षीय युवक ने फंदे से झुलकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आत्महत्या के कारणों का अब तक नहीं चल सका पता

विज्ञापन

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के बुद्धनगर स्थित एक मकान में युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली. युवक का नाम राजेश कुमार (30 वर्ष) है. घटना की जानकारी महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह को मिलते ही ऑन ड्यूटी पुलिस अवर निरीक्षक मनोज पाल व योगेश्वर उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि कपिल महाराणा का पुत्र राजेश कुमार अपने ससुराल शादी के कार्यक्रम में आया हुआ था. रविवार को मृतक के ससुराल में बरात आने वाली थी. वहीं मृतक राजेश शराब का सेवन करता था. इसकी शादी कुछ साल पहले महागामा के बुद्धनगर में हुई थी. उसे एक छोटी बेटी भी है. यह खबर पूरे महागामा में आग की तरह फैल गयी. मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस द्वारा पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया. पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. अनुसंधान जारी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी. रविवार की शाम में बारात आने वाली थी. वहीं पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola