बच्चों को दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित दें एमडीएम : बीआरपी
प्रखंड सभागार भवन में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीआरपी राजेश कुमार ने की.
गुरुगोष्ठी में निपुण भारत मिशन और इ-विद्या प्रणाली पर की समीक्षा प्रतिनिधि, बोआरीजोर प्रखंड सभागार भवन में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीआरपी राजेश कुमार ने की. बैठक में प्रखंड के तीन संकुल उत्क्रमित हाइस्कूल केरो बाजार, उत्क्रमित हाइस्कूल इटहरी और मध्य विद्यालय कुसुम घाटी के शिक्षक उपस्थित थे. बीआरपी राजेश कुमार ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय को बेहतर बनाना सभी का कर्तव्य है. बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित होना चाहिए, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये. मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार वितरण करने, छात्र एवं शिक्षक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुरुजी एप में सिलेबस तथा यू-डाइस में छात्रों का प्रोफाइल अपलोड करने का निर्देश दिया. बैठक में निपुण भारत मिशन की प्रगति और आइडी निर्माण की समीक्षा की गयी. रेल परीक्षा का संचालन इ-विद्या वाहिनी में प्रविष्टि करने के निर्देश भी दिया. मौके पर अमित कुमार, दिलदार, लतीफ, प्रेम कुमार, निरंजन कुमार, अग्नेश मरांडी, रोबिन सोरेन, मनोज पासवान, हेमंत कुमार, राजकुमार साह और मंजू मुर्मू उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए