शिवालयों की साज-सज्जा, शिव बारात और महाप्रसाद की तैयारी में श्रद्धालु जुटे

Updated:
विज्ञापन

पोड़ैयाहाट में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, पुलिस ने मंदिर प्रांगण का किया निरीक्षण

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. प्रखंड के गुडमहेश्वर धाम, सिंहेश्वर मंदिर, महडी मंदिर, उदेश्वर नाथ मंदिर, पदमपुर सहित अन्य मंदिरों में साज-सज्जा और शिव बारात की तैयारी में श्रद्धालु जुट गये हैं. शिव बारात में शिवजी के गणों की वेशभूषा, देवी-देवताओं के रूप रंग, बारातियों की भीड़, झंडे-पताके और गाजे-बाजे के साथ हजारों लोगों के लिए महाप्रसाद परंपरा का अहम हिस्सा बन चुका है. इस तैयारी में गौतम राज आर्य, सुधीर कुमार कर, संतोष भगत, शुभम स्वराज, नीरज उपाध्याय, खुदुराम कर, रंजीत आर्य, नवकुमार, विनय कुमार, इंद्र कुमार, सुमन भगत, छोटू कुमार, श्रवण साह, राकेश रंजन भगत सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हैं. महाशिवरात्रि को देखते हुए गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया. निरीक्षण में मुख्यालय डीएसपी जेपीएन चौधरी, पुलिस निरीक्षक मधूसुदन मोदक, थाना प्रभारी महावीर पंडित, एएसआई मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola