गोड्डा में हेल्थ कैंप, 796 बच्चों की जांच; 24 एनीमिक और 40 में नेत्र परेशानी

Updated:
विज्ञापन

जांच करते स्वास्थ कर्मी व बच्चे | Prabhat Khabar Network

गोड्डा में स्पेशल हेल्थ कैंप में 796 बच्चों की जांच हुई. 40 बच्चों में नेत्र संबंधी परेशानी, 24 एनीमिक मिले. जानें क्या रही अन्य जांचें.

विज्ञापन

गोड्डा : राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में विशेष आउटरीच हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 796 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक खान-पान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

40 बच्चों में मिली नेत्र संबंधी परेशानी

शिविर के दौरान 236 बच्चों की नेत्र जांच में 40 बच्चों में नेत्र संबंधी परेशानी पायी गयी. वहीं 96 बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, 53 की टीबी स्क्रीनिंग तथा 64 बच्चों का टीडी वैक्सीनेशन किया गया. 153 बच्चों की मलेरिया जांच की गयी, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही.

24 बच्चे एनीमिक पाये गये

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित टी-4 कैंप में टेस्ट, ट्रीट, टॉक एवं ट्रैक प्रक्रिया के तहत 335 बच्चों की एनीमिया जांच की गयी, जिसमें 24 बच्चे एनीमिक पाये गये. एनीमिक बच्चों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गयी.

विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कमल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया. जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही.

मौके पर शक्ति नाथ सिंह, ब्यूटी कुमारी, राहुल कुमार सिफिल, प्रवीण कुमार भारती, जूही कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola