अमुवार दिकवानी में जली दूसरी बहन ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गर्भवती महिला निशा की जलने के बाद पहले ही हो चुकी है मौत

विज्ञापन

गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट के अमुवार दिकवानी में तीन दिन पहले जिंदा जलाने की घटना के मामले में दूसरी बहन पायल कुमारी की भी मौत इलाज के दौरान हो गयी है. पायल का इलाज बोकारो में किया जा रहा था. हालांकि पायल को बेहतर उपचार के लिये मायागंज ले जाया गया था. पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान बोकारो में मौत हो गयी है. मालूम हो कि इस घटना में विवाहिता एवं गर्भवती महिला निशा कुमारी की घटना के दिन ही मौत हो चुकी थी. पायल भी इस घटनाकांड में बुरी तरह झुलस गयी थी. पायल का उपचार पहले तो सदर अस्पताल में किया गया बाद में बेहतर उपचार के लिये रेफर कर दिया गया था. घटनाकांड के अनुसार मृतक के पिता प्रफुल्ल कापरी ने दामाद विकास बगवै उर्फ विक्की बगवै पर पेट्रोल छिडककर जिंदा जलाने का केस दर्ज किया है. पुलिस द्वारा इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस द्वारा आरोपित की खोजबीन भी की जा रही है. पुलिस इस घटनाकांड में पूरे मामले का खुलासा करने में लगी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola