चुनाव : वार्ड नंबर सात की पूजा तिवारी निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

चुनाव पदाधिकारी अभय कुमार झा ने निर्विरोध जीत का प्रमाण-पत्र दिया.

विज्ञापन

गोड्डा. नगर निकाय चुनाव को लेकर गोड्डा नगर परिषद के वार्ड नंबर सात से इकलौती उम्मीदवार पूजा तिवारी को निर्विरोध जीत मिली है. चुनाव के लिए वार्ड नंबर सात से पूजा तिवारी, पति अशोक सह मुन्ना तिवारी को चुनाव पदाधिकारी अभय कुमार झा ने निर्विरोध जीत का प्रमाण-पत्र दिया. बताया कि पूजा तिवारी के नामांकन के दौरान वार्ड संख्या सात से किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया. पांच फरवरी को संवीक्षा के दौरान नामांकन-पत्र वैध पाया गया. इसके बाद नगरपालिका निर्वाचन व चुनाव याचिका नियमावली, 2012 के नियम 49(1) के तहत पूजा तिवारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola