मेहरमा में SIR की जनसुनवाई, छूटे वोटरों की मैपिंग का खुला रास्ता

Updated:
विज्ञापन

केंद्र में पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

मेहरमा में SIR के तहत जनसुनवाई शिविर से छूटे मतदाताओं की मैपिंग का रास्ता साफ. जानें कैसे योग्य मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेहरमा. प्रखंड क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एसआइआर के दौरान प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण को लेकर सोमवार को जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. शिविर प्रखंड मुख्यालय और तुलाराम भुस्का पंचायत भवन में लगाया गया. इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित मतदाताओं की आपत्तियों की सुनवाई करने के साथ छूटे मतदाताओं की मैपिंग की प्रक्रिया भी पूरी करायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

12 बूथों से जुड़े दावे-आपत्तियों की हुई सुनवाई

प्रखंड मुख्यालय में आरओ के रूप में बीडीओ अभिनव कुमार तथा तुलाराम भुस्का पंचायत भवन में एडिशनल आरओ सह महागामा एसडीओ आलोक वरण केसरी मौजूद रहे.

प्रखंड मुख्यालय में बूथ संख्या 31, 32, 33, 34, 35 एवं 36 तथा तुलाराम भुस्का क्षेत्र के बूथ संख्या 91, 92, 93, 94, 95 एवं 96 से संबंधित दावा-आपत्तियों के निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त किये गये. संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज भी लिये गये और दावों की जांच के बाद मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करायी गयी.

दस्तावेज नहीं होने से कई मतदाताओं की नहीं हो पायी थी मैपिंग

अधिकारियों ने बताया कि एसआइआर के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पायी थी. ऐसे मतदाताओं को प्रखंड मुख्यालय की ओर से नोटिस भेजकर जनसुनवाई शिविर में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था.

सोमवार को शिविर में पहुंचे मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लिये गये. इसके बाद उनके दावों की जांच कर पात्रता के अनुरूप मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की गयी.

योग्य मतदाता नाम से वंचित न रहें : एसडीओ

महागामा एसडीओ आलोक वरण केसरी ने बताया कि यह पहली जनसुनवाई है. इसके बाद भी यदि किसी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट जाता है तो उसे दोबारा दावा प्रस्तुत करने का अवसर दिया जायेगा.

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे. इसके लिए प्राप्त दावों और आपत्तियों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

मौके पर मुखिया मौसम देवी, पवन मिश्रा, अजीत कुमार, मनीष कुमार, मो. इलाही, वीरेंद्र कुमार, प्रभु नारायण, अनुज कुमार, प्रशांत कुमार, नितिन कुमार, प्रेमचंद्र हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola