होली में जुमे की नमाज को लेकर पूरे दिन सशंकित रही पुलिस, गश्त करती रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

विधि व्यवस्था की जानकारी लेते रहे पुलिस अधिकारी.

विज्ञापन

होली के दौरान जुमे की नमाज को लेकर जिलेभर में पुलिस अलर्ट मोड में रही. शुक्रवार को कई स्थानों पर होली मनायी गयी थी. इसी दिन जुमे की नमाज भी थी. ऐसे में पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर पहले से ही लोगों को सचेत रहकर त्योहार मनाने को कहा गया था. आपस में विवाद नहीं करने को कहा गया था. जुमे की नमाज को लेकर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सतर्कता बरती गयी थी. गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में भी पुलिस की तैनाती दिखी. शहर में एसडीओ, एसडीपीओ सहित कई पुलिस पदाधिकारी असनबनी चौक पर तैनात रहे. साथ ही पुलिस पूरे जगहों पर गश्त करती रही. इसके अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी पुलिस पूरे दिन गश्त करती रही. थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गश्त करते रहे और विधि व्यवस्था की जानकारी लेते दिखे. एक ओर जिले में होली में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया, वहीं दूसरी ओर पुलिस विधि व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola