किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं, छापेमारी में लगी है टीमें

परिवार के सदस्यों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया नगर थाना
गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा मुहल्ले में गैंगरेप की घटना में पुलिस को अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है. एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है. हालांकि नगर थाना की पूरी टीम आरोपितों की खोजबीन में लगी है. एसपी के निर्देश पर नगर थाना की टीम इस मामले में जगह-जगह छोपेमारी कर रही है. आरोपितों का पता लगाया जा रहा है. इधर पुलिस द्वारा आरोपितों को पकड़ने के लिए परिवार पर भी दबिश बनाया गया है. परिवार के कुछ सदस्यों को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए नगर थाना बुलाया गया था. पुलिस इस घटना को लेकर काफी प्रेशर में है. हालांकि पुलिस द्वारा घटना के बाबत पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. इस मामले में कुल तीन आरोपित हैं. किशोरी की मां ने दिये गये बयान में बताया था कि कुल तीन आरोपियों ने मिलकर बेटी के साथ घटना को अंजाम दिया है. पुलिस पूरे मामले को लेकर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है. आरेापियों की बाइक को भी जब्त किया गया है. केवल आरोपितों तक पहुंचने की देर है. इधर पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जानकारी हो जाएगी. पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों की टोह लगाकर छापेमारी कर रही है. वरीय पुलिस अधिकारी द्वारा लगातार इस मामले में जानकारी ली गयी है. आरोपितों को पकड़ने का दबाव पुलिस पर दूसरे दिन भी देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




