बिजली-पानी की समस्या से परेशान बड़ा भोराय ओबी डंप के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजमहल कोल परियोजना के बड़ा भोराय डंप के ग्रामीणों ने बिजली-पानी की कमी से परेशान होकर प्रदर्शन किया. उन्होंने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोआरीजोर : राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय में बड़ा भोराय ओबी डंप के ग्रामीणों ने बिजली और पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

नियमित बिजली-पानी नहीं मिलने से परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना द्वारा उन्हें पुनर्वासित किया गया है, लेकिन नियमित रूप से बिजली और पानी नहीं मिल रहा है. पानी नहीं मिलने से रोजमर्रा के कामों में भारी कठिनाई हो रही है. वहीं, बिजली की अनियमित आपूर्ति से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और भीषण गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है.

जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग

ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola