चपरासी टोला मुहल्ले में पार्ट टू की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन

युवती के गले में मिला फंदे का निशान

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला मुहल्ले में एक मई की सुबह बीए पार्ट टू की छात्रा का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है. युवती का नाम पल्लवी प्रभा (18 वर्ष) पिता रितेश कुमार दास है. शव घर के एस्बेस्टस में लगे बांस से लटका हुआ था. हालांकि घटना 30 अप्रैल की बतायी जाती है. युवती की मां शादी समारोह में भाग लेने कौड़ी बहियार गांव गयी थी. लड़की घर में अकेली थी. लड़की ने बांस में फंदे से लटका कर जान दी गयी है. सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को आशंका हुआ. घर के अंदर झांक कर देखा तो युवती का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी. हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही शव को उतार लिया गया था. युवती के गले में फंदे का झुलता हुआ निशान पाया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला प्रेम संबंध का है. युवती का मुहल्ले के युवक से ही प्रेम संबंध था. युवती प्रेमी से शादी करना चाहती थी. लेकिन मां को यह बात स्वीकार नहीं था. इसके बाद युवती ने खुदकुशी कर ली. मृतक की मां ने युवक को इस मामले में कसूरवार ठहराया है. इसको लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है, जिसमें बताया गया है कि युवक के बहकावे में आकर युवती ने फंदे से झुलकर जान दे दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola