एसआइआर को लेकर जेएसएलपीएस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Author Sanjeet kumar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
एसआइआर को लेकर जेएसएलपीएस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मी. | Prabhat Khabar Network

ठाकुरगंगटी में बीडीओ विजय कुमार मंडल ने जेएसएलपीएस कर्मियों को एसआइआर अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया।

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ विजय कुमार मंडल ने एसआइआर अभियान के तहत मतदाता प्रपत्र भरने एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर पलाश जेएसएलपीएस के कर्मियों और कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ ने एसआइआर अभियान के उद्देश्य, मतदाता प्रपत्र भरने की सही प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सभी कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें प्रपत्र भरने में सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा आवश्यक संशोधन कराने से वंचित न रहे.

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि भरे हुए सभी प्रपत्रों को शीघ्र संबंधित बीएलओ के पास जमा कराया जाये, जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके. प्रशिक्षण में शामिल पलाश जेएसएलपीएस के कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें जागरूक करने तथा प्रपत्र भरने में सहयोग देने का आश्वासन भी दिया. बीडीओ ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश, एफटीसी शमीम अख्तर अंसारी, सीसी दिवाकर मंडल, जितेंद्र कुमार, संजीव मुर्मू, सुनील हरिजन, शंकर गुप्ता, अंजू कुमारी सहित जेएसएलपीएस के विभिन्न कैडर उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola