आपदा मित्र, होमगार्ड व अग्निशमन कर्मियों को दिया गया मॉक ड्रिल प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां

विज्ञापन

गोड्डा समाहरणालय के डीएमएफटी सभागार में उप निर्वाचन पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम द्वारा गोड्डा जिला अंतर्गत क्षेत्र के आपदा मित्र, होमगार्ड व अग्निशमन कर्मियों को दो दिवसीय मॉक ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया. पटना हेडक्वार्टर से आये एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार द्वारा आपदा मित्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से रेस्क्यू किये गये वीडियो को दिखाकर जानकारी दी गयी कि किस प्रकार प्राकृतिक आपदा की घटना में लोगों को किस प्रकार बचाया जा सकता है. बताया कि भूकंप की स्थिति में अपने आप को सुरक्षित कैसे किया जाता है. इसके अलावा भूकंप होने की स्थिति में सबसे पहले अगर घर या कार्यालय में हों, तो मजबूत किसी टेबल के नीचे जाकर अपने आप को कुछ हद तक सुरक्षित कर सकते हैं. इंस्पेक्टर रणधीर कुमार द्वारा प्राकृतिक आपदा में बचाव को लेकर कई तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी. मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी सहित आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola