विश्वकर्मा पूजा की तैयारी के बीच बड़ा हाथ साफ, आइसक्रीम फैक्ट्री की 7 गाड़ियों से कॉपर वायरिंग और कंप्रेसर चोरी

Updated:
विज्ञापन

आइस फैक्टरी के पास की तस्बीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोड्डा में विश्वकर्मा पूजा की रंगाई-पुताई के बीच चोरों ने आइसक्रीम फैक्ट्री को निशाना बनाया. लाखों रुपये के सामान, खासकर 7 गाड़ियों की कॉपर वायरिंग और कंप्रेसर चोरी हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के रौतारा चौक स्थित डीएवी स्कूल के सामने आइसक्रीम फैक्ट्री संचालक मनोज कुमार मंडल के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर पीड़ित ने नगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर पुलिस से जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

13 सितंबर की रात हुई चोरी

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर फैक्ट्री में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था. इस कारण आइसक्रीम की गाड़ियों को फैक्ट्री के समीप खाली जमीन पर खड़ा किया गया था. इसी का फायदा उठाकर 13 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

सात गाड़ियों की वायरिंग ले गये चोर

अज्ञात चोरों ने सात गाड़ियों की कॉपर वायरिंग, दो गाड़ियों के कंप्रेसर सहित अन्य कूलिंग उपकरण चोरी कर लिये. पीड़ित को घटना की जानकारी 14 सितंबर की दोपहर हुई.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित नगर थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दी. उन्होंने मामले की जांच कर चोरी की घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola