बैंक से 50 हजार निकालकर घर लौट रही महिला से दिनदहाड़े झपटा पर्स, बाइक सवार फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना में जानकारी देती पीड़िता.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बसंतराय में बैंक से ₹50 हजार निकालकर लौट रही महिला का बाइक सवारों ने पर्स लूटा. पुलिस CCTV खंगाल रही है. इलाके में चिंता का माहौल.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बसंतराय: बसंतराय थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से झपट्टा मारकर 50 हजार रुपये समेत लेडीज पर्स छीन लिया. घटना के बाद महिला रोते-बिलखते बसंतराय थाना पहुंचीं और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. वारदात के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमनीकोला गांव निवासी शांति देवी, पति उमेश साह, सोमवार को बसंतराय स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान बसंतराय-मेदनीचक मुख्य मार्ग पर बेला कित्ता मोड़ से पहले पीछे से आ रही ब्लू रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक के पास पहुंचकर झपट्टा मारा और हाथ में रखा लेडीज पर्स छीन लिया.

पर्स छीनकर मेदनीचक की ओर भागे

पर्स छीनने के बाद दोनों युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए मेदनीचक की ओर फरार हो गये. अचानक हुई घटना से महिला घबरा गयीं और शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे.

पीड़िता के अनुसार, पर्स में बैंक से निकाले गये 50 हजार रुपये के अलावा अन्य सामान भी रखा हुआ था. घटना के बाद वह तत्काल बसंतराय थाना पहुंचीं और पुलिस को वारदात की जानकारी दी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. साथ ही बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना से स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गयी है. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola