गोड्डा में चोरी की घटनाओं ने बढ़ाया डर, शहरवासियों में असुरक्षा का माहौल

Updated:
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में घर और दुकानों में हुई लूटपाट, पुलिस गश्त कम होने से चोरों के हौसले बुलंद

विज्ञापन

गोड्डा जिला मुख्यालय और आसपास के शहरी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है. एक के बाद एक वारदातों के कारण शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त की कमी और ढुलमुल रवैये के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं. पिछले एक सप्ताह के भीतर शहर के विभिन्न मोहल्लों में कई घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया. चोरों ने न केवल कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी बड़ी लूट की. चोरी की इन घटनाओं से लोग इतने भयभीत हैं कि अब वे रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. खासकर उन क्षेत्रों में डर ज्यादा है जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं. स्थानीय निवासी बताते हैं कि पुलिस केवल घटना के बाद पंचनामा करने आती है और पहले जैसी सड़क पर सक्रिय गश्त अब दिखाई नहीं देती. शहर के प्रबुद्ध नागरिक और व्यापारी भी चिंता जताते हैं कि अब उन्हें अपने ही घरों में डर लगने लगा है. पुलिस की पीसीआर वैन सड़कों पर कम और थानों में अधिक समय बिताती है. गोड्डा शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे ये सवाल पुलिस की साख पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं.

क्या कहते है थाना प्रभारी

चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है. जल्द ही चोरी के मामलों का खुलासा कर लिया जाएगा.

-दिनेश कुमार महली, नगर थाना प्रभारीB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola