वाहन जांच अभियान में बाइक की डिक्की से तीन लाख बरामद
मोबाइल दुकान के कामकाज को लेकर उक्त पैसे को ला रहा था
गोड्डा. नगर थाना की पुलिस ने साेमवार देर रात को वाहन जांच के क्रम में तीन लाख रुपये कैश बरामद किया गया है. कैश आसनबनी मुहल्ले के मो अनवारुल की बाइक की डिक्की से मिला. इंस्पेक्टर दिनेश महली ने बताया कि मो अनवारुल अपने संबंधी के यहां से बाइक की डिक्की में कैश को रखकर आ रहा था. इसी दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस वाहन जांच अभियान चलाया था. इसके तहत पैसा पुलिस के हाथ लगा, जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया. इस संबंध में पूछताछ भी की गयी है. बताया कि मोबाइल दुकान के कामकाज को लेकर उक्त पैसे को ला रहा था. मालूम हो कि चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कैश को इधर से उधर ले जाने पर पाबंदी जतायी है. कैश आदि हस्तांतरण को लेकर कई जरूरी निर्देश पुलिस को दिया गया है. इसी आलोक में पुलिस को सफलता हाथ लगी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए