गोड्डा में दिव्यांग युवक को दफ्तर-दफ्तर दौड़ा रहे सरकारी बाबू, मंत्री दीपिका पांडेय ने लिया संज्ञान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Jan 2026 9:35 PM
Godda News: गोड्डा जिले में एक दिव्यांग युवक महीनों से अपने हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. इसके बावजूद न उन्हें दिव्यांग पेंशन मिल रही है और न ही ई-व्हीलचेयर. मामला सामने आने के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डीसी को कार्रवाई का निर्देश दिया है.
Godda News, गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सरकारी कामकाज की पोल खोल रहा है. दरअसल जिले के एक दिव्यांग युवक को न तो उसकी बंद पड़ी पेंशन मिल रही है और न ही चलने के लिए ई-व्हीलचेयर. वह अपना हक पाने के लिए महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन का दिल नहीं पसीज रहा.
चलने-फिरने में असमर्थ हैं अमित कुमार मंडल
गोड्डा जिले के अमित कुमार मंडल चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं. दोनों हाथ भी ठीक से काम नहीं करते और बोलने में भी उन्हें कठिनाई होती है. अपने के लिए वह एक महीने में तीन बार करीब 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी.
6 माह से बंद है अमित का पेंशन
परिवार वालों का कहना है कि अमित की दिव्यांग पेंशन पिछले छह महीनों से बंद है. पेंशन बहाली और बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल या इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर के लिए कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से गुहार लगाई गई. सभी आवश्यक कागजात भी जमा किए, लेकिन अब तक न तो पेंशन शुरू हो सका है और न ही ई-व्हीलचेयर. हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है.
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जरूरतमंदों को
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाएं कागजों में तो मौजूद हैं, लेकिन जरूरतमंदों तक उनका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है. दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी और कामकाज पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि दिव्यांगों के प्रति सिस्टम की सीरियसनेस को दिखाता है. जिस व्यक्ति को सबसे अधिक सहारे और सुविधा की जरूरत है, वही अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है.
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमित कुमार मंडल का मामला संज्ञान में आते ही झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गोड्डा डीसी को कार्रवाई का निर्देश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के इस बेटे को जरूरी ई-व्हीलचेयर देने के साथ साथ सरकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाए.
Also Read: धनबाद में नाली का गंदा पानी बना आफत, आक्रोशित दुकानदारों ने मेन सड़क को किया जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए