देश की उन्नति का रास्ता तय करेगा केंद्रीय बजट : भाजपा जिला अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

युवाओं और महिलाओं के लिए है ड्रीम बजट

विज्ञापन

स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा की ओर से प्रेसवार्ता की गयी. श्री मिश्रा ने वार्ता के दौरान केंद्र सरकार के बजट की तारीफ करते हुए कहा कि यह अमृतकाल के सभी परिकल्पनाओं को सिद्ध करने वाला बजट है. बजट में गांव, गरीब, किसान महिला नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के लिए समग्र विकास का संकल्प है. साथ ही हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का एक रोड मैप है. केंद्रीय बजट खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए ड्रीम बजट हैं. मीडिल क्लास को नयी ताकत देने वाला है. बजट में पांच स्कीम के साथ एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप की व्यवस्था व रोजगार सृजन प्रोत्साहन के लिए तीन स्कीम, कृषि व उससे जुड़े सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये, मुद्रा लोन योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गयी है. गरीब छात्रों को बजट में सुविधा दिया गया है. पैसे की कमी के कारण जो पढ़ नहीं पाते थे, अब एजुकेशन लोन पर 3% तक छूट सरकार की ओर से देने का प्रावधान किया गया है. अनुसूचित जन जाति समुदायों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत करने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में 25000 ग्रामीण बस्तियों को मौसम के अनुकूल सड़कों से जोडने पर बल दिया है. पीएम आवास योजना से और 3 करोड लोगों को पक्का घर बनाने एवं 10 साल में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर लाने का भी प्रावधान किया गया है. दौरान श्री मिश्रा के अलावा कृष्ण मुरारी चौबे , मीडिया प्रभारी बिमंत साह, लाल बहादुर सिंह,कांत साह आदि उपस्थित थे. .

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola