महागामा में दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, सात घायल

Updated:
विज्ञापन

विवादित जमीन के मामले को सुलझाने के लिए बुलायी गयी पंचायती के दौरान हुआ संघर्ष

विज्ञापन

महागामा थाना क्षेत्र के सिमराकिता माल भंडारीह पंचायत अंतर्गत मांगन पिपरा गांव में जमीन विवाद में हुए दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल महागामा में किया गया. घटना में एक पक्ष के बसंतराय राहा गांव के मोहम्मद रुस्तम, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद तौसीफ और मोहम्मद महताब घायल हो गया, वहीं दूसरे पक्ष से मांगन पिपरा गांव की रशीदा खातून, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद मुदस्सिर घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मांगन पिपरा गांव में विवादित जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा कर रहे थे. विवादित जमीन को एक पक्ष के लोग किसी दूसरे के पास बेच दिया था. खरीदी हुई जमीन पर निर्माण कार्य भी चल रहा था. इस दौरान दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायती बुलायी गयी थी, पंचायती के दौरान ही किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हो गयी. देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे से आपस में भीड़ गये और एक-दूसरे को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की सूचना महागामा थाना पुलिस को दिये जाने के बाद थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया. चिकित्सक ने घायलों का इलाज किया. इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि पांच फीट रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था. घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola