झाविमो का ''हक व माटी बचाओ'' यात्रा फ्लॉप : भाजपा

Published at :22 Dec 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो का ''हक व माटी बचाओ'' यात्रा फ्लॉप : भाजपा

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में झाविमो की ‘हक व माटी बचाओ’ यात्रा को फ्लॉप करार दिया. उन्होंने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट के नाम पर जनता को बरगलाने का काम किया गया. जब बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री थे तो उस समय वे सीएनटी व एसपीटी […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में झाविमो की ‘हक व माटी बचाओ’ यात्रा को फ्लॉप करार दिया. उन्होंने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट के नाम पर जनता को बरगलाने का काम किया गया. जब बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री थे तो उस समय वे सीएनटी व एसपीटी एक्ट में सुधार की बात करते थे. झारखंड विकास पार्टी नहीं बल्कि विनाश पार्टी है. पूरे झारखंड में इसका अस्तित्व खत्म हो गया है.

वहीं भाजपा नेता देवेंद्र नाथ सिंह ने भी कहा कि पोड़ैयाहाट में 15 सालों से प्रदीप यादव विधायक हैं, लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ ठेकेदारी संस्कृति को बढ़ावा दिया है. आज जब रघुवर सरकार विकास करना चाहती है तो विपक्ष हंगामा कर रहा है. इस अवसर पर डबलू भगत, जर्नादन सिंह, इंद्रदेव सिंह, नटवर ठाकुर, अकाश मंडल, जयंत यादव, गोपाल मंडल आदि थे. इधर, भाजपा नेता प्रेमनंदन मंडल ने भी झाविमो की ‘हक व माटी बचाओं’ यात्रा को विफल करार दिया है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को जुटाने का हर हथकंडा जेवीएम ने अख्तियार किया है. जेवीएम जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है. क्षेत्र की जनता विकास चाहती है. जनता इस संशोधन के पक्ष में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola