डीआरडीए सभागार के बाहर सरौतिया के लाभुकों ने किया हंगामा

Published at :29 Nov 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
डीआरडीए सभागार के बाहर सरौतिया के लाभुकों ने किया हंगामा

महगामा सरौतिया के डीलर के खिलाफ आक्रोश डीलर पर धमकाने व मनमानी करने का है आरोप डीलर पर कार्रवाई करने की मांग गोड्डा : महगामा के सरौतिया गांव के डीलर मो अशफाक की मनमानी के खिलाफ डीआरडीए सभागार के बाहर लाभुकों ने हंगामा किया है. लाभुकों ने इसको लेकर नारेबाजी की है. बताया कि डीलर […]

विज्ञापन

महगामा सरौतिया के डीलर के खिलाफ आक्रोश

डीलर पर धमकाने व मनमानी करने का है आरोप
डीलर पर कार्रवाई करने की मांग
गोड्डा : महगामा के सरौतिया गांव के डीलर मो अशफाक की मनमानी के खिलाफ डीआरडीए सभागार के बाहर लाभुकों ने हंगामा किया है. लाभुकों ने इसको लेकर नारेबाजी की है. बताया कि डीलर की मनमानी चरम पर है. डीलर आये दिन लाभुकों को डराने धमकाते हैं. लगातार डीलर की शिकायतों से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. पर अब तक इस मामले मे कार्रवाई नहीं हो पायी है. लाभुकों ने बताया कि पूर्व में भी डीलर को अनाज की कालाबाजारी करते लोगों ने पकड़ा था तथा महगामा थाना को शिकायत की थी. पर कोई कार्रवाई नहीं हो पायी थी. मांग-पत्र को जिला परिषद की बैठक में आये लाभुकों ने रखा. वहीं जिला परिषद की बैठक में डीलर को निलंबित करने व लाइसेंस रद्द करने का भी प्रस्ताव लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola