जिले में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Nov 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

15 दिन पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी एक की मौत मेहरमा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट में शनिवार को सड़क हादसे में हुए एक पुरुष, एक महिला व एक बच्चे की मौत की घटना के 24 घंटे के अंदर मेहरमा में हुए साइकिल चालक की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार हो गयी है. लगातार हो […]
विज्ञापन
15 दिन पहले सड़क दुर्घटना में हुई थी एक की मौत
मेहरमा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट में शनिवार को सड़क हादसे में हुए एक पुरुष, एक महिला व एक बच्चे की मौत की घटना के 24 घंटे के अंदर मेहरमा में हुए साइकिल चालक की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार हो गयी है. लगातार हो रही सड़क दुर्घटना के कारण जिले में सड़क दुर्घटना से हुई मौतों का आंकड़ा पिछले वर्ष की सीमाओं को लांघ गया है. रविवार की घटना से 15 दिन पूर्व मेहरमा के डोय के पास ऑटो दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिसमें एक की मौत हो गयी थी.
वहीं चार घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है. जबकि पोड़ैयाहाट प्रखंड के देवदांड़ थाना क्षेत्र में एक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी. साथ ही पोड़ैयाहाट गोड्डा मुख्य मार्ग मोटरसाइकिल दुर्घटना में विभिन्न तिथियों में करीब आधे दर्जन लोग दुर्घटना के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिनका इलाज पोड़ैयाहाट अस्पताल के साथ साथ सदर अस्पताल व बाहर के अस्पतालों में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




