पुलिस के समकक्ष होमगार्डों को भी मिले सारी सुविधाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Nov 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. होमगार्ड संघ के सम्मेलन सह चुनाव में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष व सचिव, कहा होमगार्ड संघ के पांच पदाधिकारियों का किया गया चयन होमगार्ड संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने कसी कमर पूरे राज्य में हो रहा जिला की कमेटी का नये सिरे से गठन गोड्डा : शनिवार को अग्रसेन भवन में […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. होमगार्ड संघ के सम्मेलन सह चुनाव में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष व सचिव, कहा
होमगार्ड संघ के पांच पदाधिकारियों का किया गया चयन
होमगार्ड संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने कसी कमर
पूरे राज्य में हो रहा जिला की कमेटी का नये सिरे से गठन
गोड्डा : शनिवार को अग्रसेन भवन में होमगार्ड संघ के सम्मेलन सह चुनाव का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अनुज कुमार यादव ने किया. इस सम्मेलन में होमगार्ड महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश सचिव लाला राम उपाध्यक्ष रंधीर सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर दुबे मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि छह माह पूर्व महासंघ के अध्यक्ष बने हैं. अध्यक्ष बनने के बाद देखा कि संगठन में कोई जान नहीं है.
इसलिए पूरे राज्य कमेटी को भंग कर दिया गया है. नये सिरे से संगठन को बनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत गोड्डा से की जा रही है. होमगार्डों की मांगें पूरी होगी. मिलजुल कर कार्य करें. वहीं, प्रदेश सचिव लाला राम ने कहा कि पूरे राज्य के गृहरक्षकों के हित की लड़ाई को तेज करना है. संगठन को मजबूत किया जा रहा है. राज्य के सभी जिलो में कमेटी का गठन के बाद प्रदेश कमेटी का गठन कर एक सूत्री मांग पुलिस के समकक्ष होमगार्ड को सारी सुविधाएं मिले को लेकर सरकार से लड़ाई होगी.
ड्यूटी मिले इसके लिए सभी को मिल कर कार्य करना है. वहीं, मजदूर नेता अरुण सहाय ने कहा कि नक्सल का मामला हो व शहर में विधि व्यवस्था को संभालने का मामला हो, सभी जगहों पर होमगार्डों से ड्यूटी ली जाती है. मगर होमगार्डों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. यूनियन को समस्या को लेकर लड़ाई लड़नी होगी. क्षमता के हिसाब से होमगार्डों को काम मिलना चाहिए. सम्मेलन का प्रधान कर्तव्य होता है संगठन का नेतृत्व बढ़ाना.
वहीं, होमगार्ड नेता मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि राज्य गठन के बाद होमगार्डों की स्थिति खराब हो गयी थी. काफी लड़ाई लड़े हैं और आगे भी लड़ाई कर होमगार्डों को पुलिस के समकक्ष अधिकारी दिलानी है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि सरकार से मिल कर प्रदेश महासंघ होमगार्डों की समस्याओं का समाधान करते हैं. 60 वर्षों तक सभी गृह रक्षक कार्यरत होगें.
नये जिलाध्यक्ष बने मनोज कुशवाहा
प्रदेश नेतृत्व की ओर से अपनी उपस्थिति में जिला कमेटी का गठन कर संघ के पांच पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से नये जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा को चुना गया. जबकि संरक्षक पवन कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर यादव, जिला सचिव जयपाल यादव व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव को चुना गया.
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सिकंदर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व सचिव नित्यानंद यादव, घनलाल साह, राजकुमार यादव, राज किशोर यादव, विजय यादव, रामू राउत, नंद किशोर सिंह, यमुना यादव, मास्टर मिर्धा, नंद किशोर झा, मनोहर सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




