लोकतांत्रिक तरीके से करें बंद : एसपी

Published at :25 Nov 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
लोकतांत्रिक तरीके से करें बंद : एसपी

उच्च न्यायालय के निर्देश व कानून का किया जायेगा अनुपालन गोड्डा : आज होने वाले विपक्षी दलों की बंदी को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि बंदी को लेकर गोड्डा में 400 पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. हर स्थानों पर पुलिस बल […]

विज्ञापन

उच्च न्यायालय के निर्देश व कानून का किया जायेगा अनुपालन

गोड्डा : आज होने वाले विपक्षी दलों की बंदी को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारी पूरी कर ली है. एसपी संजीव कुमार ने बताया कि बंदी को लेकर गोड्डा में 400 पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है. हर स्थानों पर पुलिस बल लगाया जायेगा. कहा कि लोग स्वभाविक रूप से बंद करते हैं तो कोई बात नहीं. बंदी के दौरान बल प्रयोग किया जायेगा तो न्यायोचित कार्रवाई की जायेगी. उच्च न्यायालय के आदेश के तहत कहीं भी सरकारी संपत्ति या किसी के व्यक्तिगत संपत्ति को क्षति पहुंचाये जाने पर जुर्माना वसूला जायेगा. लोग विधिसम्मत तरीके से काम करें नहीं तो प्रशासन सख्ती बरतेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola