किशनगंज से अपहृत नाबालिग बरामद

Published at :24 Nov 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज से अपहृत नाबालिग बरामद

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग को किशनगंज थाना से बरामद किया है. बरामद किये जाने के बाद पुलिस ने अपहृता का 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया है. महगामा थाना में 131/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. […]

विज्ञापन

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के ऊर्जानगर से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग को किशनगंज थाना से बरामद किया है. बरामद किये जाने के बाद पुलिस ने अपहृता का 164 के तहत बयान दर्ज करा दिया है. महगामा थाना में 131/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. नाबालिग एक माह से अपहृत थी. पिता इसीएल कर्मी हैं. बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पिता ने बताया था कि ऊर्जानगर एनएचएस कालोनी से पढ़ने आने के क्रम में वह गायब हो गयी थी. बयान कराये जाने के बाद नाबालिग को परिजनों के समक्ष सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola