दो दुकानदार को पुलिस ने पकड़ा

गोड्डा : दस रुपये का सिक्का जाली बताकर नहीं लेने पर पुलिस ने दो दुकानदारों को शनिवार पकड़ लिया. हालांकि बाद में हिदायत दिये जाने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया. नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी ने बताया कि दस रुपये के सिक्का नहीं लिये जाने की शिकायत की गयी थी. नगर […]
गोड्डा : दस रुपये का सिक्का जाली बताकर नहीं लेने पर पुलिस ने दो दुकानदारों को शनिवार पकड़ लिया. हालांकि बाद में हिदायत दिये जाने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया. नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी ने बताया कि दस रुपये के सिक्का नहीं लिये जाने की शिकायत की गयी थी.
नगर थाना क्षेत्र के ही सुधाकर झा ने मामले की शिकायत की थी. शहर के गुदड़ी हाट के दुकानदार सोनू भगत व दिनेश कुमार के खिलाफ मामला था. इंस्पेक्टर ने बताया कि 10 रुपये के 10 व 15 स्टार वाले सभी सिक्के आरबीआइ की करंसी है. इसे नहीं लेनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




