पोड़ैयाहाट के महड़ा में मिला कालाजार का रोगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

कालाजार खोज पखवाड़ा गोड्डा : स्वास्थ्य विभाग ने कालाजार रोगियों को खोजने की मुहिम तेज कर दी है. गुरुवार को जिला स्तरीय टीम ने कालाजार खोज पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के फुलवार, महड़ा आदि गांव का निरीक्षण किया. इस दौरान डीपीओ केयर इंडिया के चंदन प्रसाद व जिला मलेरिया विभाग के एफएलए […]
विज्ञापन
कालाजार खोज पखवाड़ा
गोड्डा : स्वास्थ्य विभाग ने कालाजार रोगियों को खोजने की मुहिम तेज कर दी है. गुरुवार को जिला स्तरीय टीम ने कालाजार खोज पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पोड़ैयाहाट प्रखंड क्षेत्र के फुलवार, महड़ा आदि गांव का निरीक्षण किया. इस दौरान डीपीओ केयर इंडिया के चंदन प्रसाद व जिला मलेरिया विभाग के एफएलए प्रभात रंजन ने महड़ा गांव में राजेश सोरेन को कालाजार के रोगी के रूप में चिह्नित किया. इनलोगों ने बताया कि 16 नवंबर से एक दिसंबर तक कालाजार खोज पखवाड़ा मनाया जा रहा है. प्रखंड स्तर के कार्यक्रम में एमटीएस, केटीएस के अलावा एएनएम संध्या कुमारी, सहिया आशा देवी, एमपीडब्ल्यू कर्मी राजेश साह, शिवजतन हांसदा, आशीष कुमार ने सहयोग दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




