नहीं पहुंची नयी नोट की खेप, मिल रहे बड़े नोट व सिक्के
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

नोटबंदी. आठवें दिन भी बैंकों व एटीएम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद कई लौटे निराश प्रधानमंत्री द्वारा 1000 व 500 के नोट की बंदी की घोषणा के आठवें दिन भी बैंकों व एटीएम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई बैंकों व एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी […]
विज्ञापन
नोटबंदी. आठवें दिन भी बैंकों व एटीएम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद कई लौटे निराश
प्रधानमंत्री द्वारा 1000 व 500 के नोट की बंदी की घोषणा के आठवें दिन भी बैंकों व एटीएम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. कई बैंकों व एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी गयी. कई ग्राहक लंबी कतार में लगने के बावजूद निराश होकर लौट गये. वहीं दिन भर बैंकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा.
गोड्डा : नोट बदलने व नये नोट लेने की आवश्यकताओं को लेकर आज आठवें दिन भी जिले के विभिन्न बैंकों व एटीएम में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि बुधवार को आधे दिन के बाद अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आयी. लेकिन सुबह ग्राहकों की लंबी कतार बैंकों के सामने देखी गयी. एसबीआइ के एटीएम व बैंकों में अन्य बैंको की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रहती है. ग्राहक सुबह से ही जम जाते हैं. बैंक खुलने के बाद अचानक से ही ग्राहको की भीड़ टूट पड़ी.
नहीं कम रही है आम लोगों की परेशानी बैंक खुलने के पहले लग जाती है लंबी-लंबी कतारें
ग्राहकों को बैंकों से मिलने लगे दो हजार के नोट, 10 रुपये के सिक्के बढ़ा रही मुसीबत
नये नोट के नाम पर ग्राहकों को सिर्फ दो हजार के नोट व 10 रुपये के सिक्के की आपूर्ति ही बैंकों से की जा रही है. पुराने नोटों मे सौ व 10 रुपये के नोट गत दो दिनों से बैंकों से मिलने कम हो गये हैं. दो हजार का नया नोट व 10 रुपये के सिक्के सिर्फ लोगों को परेशानी में डालने का काम कर रहा है. दो हजार का दुकानदार छुट्टा नहीं दे पा रहे हैं. वहीं दस रुपये के सिक्के को लेकर पूर्व की भ्रांतियों से लोग निकल नहीं पा रहे हैं. शहर के कई दुकानदार सीधे तौर पर मुकर रहे हैं जबकि कोई परेशानी नहीं है. इसको लेकर अब आम लोग यह मांग करने लगे है कि बैंक के अधिकारियों को इस मामले में दुकानदारों को सिक्का लिये जाने के लिये चेताना चाहिये. बैंक मे ज्यादा मांग पचास रुपये, सौ रुपये व पांच सौ रुपये के नोटों को लेकर है. जो बैंक के अधिकारी पूरा नहीं कर पा रहे हैं. जिले में नये नोटों की खेप नही पहुंचने से यह परेशानी और भी बढ़ गयी है.
विभिन्न खेल संघ के सचिव सुरजीत झा हुए सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




