नाबालिग से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Nov 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

शादी का प्रलोभन देकर दो वर्षों से कर रहा था यौन शोषण मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र का कोर्ट में दर्ज किया परिवाद गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के नाबालिग लड़की ने काड़ीडीह के सुनील मुर्मू पर दुष्कर्म के आरोप में न्यायालय में परिवाद दाय किया है. न्यायालय ने सुंदरपहाड़ी थाना को जांच कर प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर दो वर्षों से कर रहा था यौन शोषण
मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र का
कोर्ट में दर्ज किया परिवाद
गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के नाबालिग लड़की ने काड़ीडीह के सुनील मुर्मू पर दुष्कर्म के आरोप में न्यायालय में परिवाद दाय किया है. न्यायालय ने सुंदरपहाड़ी थाना को जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. दर्ज परिवाद में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि वह नाना के घर में ही रहती है. दो वर्षों से सुनील मुर्मू शादी का सांझा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था.
जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने शादी का दबाव बनाया तो सुनील ने टाल दिया. कुछ माह के बाद शादी से मुकर गया. पीड़िता ने घर वालों को मामले की जानकारी दी. घर वालों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में पंचायती क, लेकिन वह नहीं माना. अपने तथा अपने पेट में पल रहे बच्चे के लिए उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




