आरडीडीइ ने की पारा शिक्षक नियुक्ति मामले में अनियमितता की जांच

Published at :11 Nov 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
आरडीडीइ ने की पारा शिक्षक नियुक्ति मामले में अनियमितता की जांच

शिक्षा निदेशक को सौंपेंगे रिपोर्ट 2010 में बोआरीजोर में हुई थी शिक्षक नियुक्ति तात्कालीन बीइइओ पर लगा था आरोप गोड्डा : आरडीडीइ अशोक कुमार शर्मा गुरुवार को गोड्डा सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय जांच पड़ताल के लिए पहुंचे. उनके साथ दुमका डीइओ धनदेव राय, सहायक समीम आलम भी थे. आरडीडीइ शर्मा ने बताया कि वर्ष 2010 में […]

विज्ञापन

शिक्षा निदेशक को सौंपेंगे रिपोर्ट

2010 में बोआरीजोर में हुई थी शिक्षक नियुक्ति
तात्कालीन बीइइओ पर लगा था आरोप
गोड्डा : आरडीडीइ अशोक कुमार शर्मा गुरुवार को गोड्डा सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय जांच पड़ताल के लिए पहुंचे. उनके साथ दुमका डीइओ धनदेव राय, सहायक समीम आलम भी थे. आरडीडीइ शर्मा ने बताया कि वर्ष 2010 में बोआरीजोर प्रखंड में तत्कालीन बीइइओ वासुदेव राय ने पारा शिक्षक की नियुक्ति के मामले में अनियमितता बरती थी. साथ ही एसएमसी गठन में अनियमितता बरती गयी थी. शिक्षा विभाग के निदेशक ने उन्हें जांच का जिम्मा दिया है.
मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. जांच रिपोर्ट शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निदेशक को सौंपा जायेगा. बताया कि पारा शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता के बाद संबंधित बीइइओ का तबादला घाटशीला हो गया था. उसके बाद
बीइइओ का पदस्थापन गिरिडीह में होने के बाद वे सेवानिवृत हो गये हैं. श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व में इस मामले की जांच पड़ताल के लिए साहिबगंज के डीइओ को जिम्मा सौंपा गया था. पुन: जांच का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है. जांच पड़ताल की जा रही है संबंधित रिपोर्ट निदेशक को सौंपा जायेगा. इस अवसर पर डीएसइ अशोक कुमार झा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola