आम सभा में चयनित योजनाएं जल्द होगी आॅनलाइन

Published at :11 Nov 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
आम सभा में चयनित योजनाएं जल्द होगी आॅनलाइन

प्रशिक्षण देते डीपीआरओ कामदेव रजक व अन्य. गोड्डा : योजना बनाओ अभियान व विशेष आम सभा कार्यक्रम के माध्यम से ली गयी योजनाओं को सूचीबद्ध किया जायेगा. इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी कामदेव रजक ने अलग-अलग प्रखंडों के आये कंप्यूटर आॅपरेटर का प्रशिक्षण दिया. डीपीआरओ ने बताया कि सभी […]

विज्ञापन

प्रशिक्षण देते डीपीआरओ कामदेव रजक व अन्य.

गोड्डा : योजना बनाओ अभियान व विशेष आम सभा कार्यक्रम के माध्यम से ली गयी योजनाओं को सूचीबद्ध किया जायेगा. इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला पंचायती राज पदाधिकारी कामदेव रजक ने अलग-अलग प्रखंडों के आये कंप्यूटर आॅपरेटर का प्रशिक्षण दिया. डीपीआरओ ने बताया कि सभी कंप्यूटर आॅपरेटरो को योजना बनाओ अभियान व विशेष आम सभा कार्यक्रम के माध्यम से ली गयी योजनाओं को नवंबर तक इंट्री करना है.
पिछले साल ली गयी योजनाओं को प्लान प्लस के माध्यम से आॅनलाइन किया जायेगा. विशेष आम सभा कार्यक्रम में चयनित योजनाएं ली गयी थी. इन योजनाओं को ही आॅनलाइन किया जायेगा. वहीं अनुपस्थित कंप्यूटर आॅपरेटरो से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. इस अवसर पर संजीव कुमार दुबे भी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola