पति-पत्नी के नाम पर दो अलग शौचालय

Published at :10 Nov 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
पति-पत्नी के नाम पर दो अलग शौचालय

निरीक्षण .अधीक्षण अभियंता ने दो पंचायतों में की शौचालय निर्माण की जांच पिता-पुत्र के नाम पर भी हुआ अलग-अलग शौचालय का आवंटन गोड्डा : पेयजल स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता रघुनंदन कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को सदर प्रखंड के सरौनी तथा रानीडीह पंचायत में शौचालय निर्माण की जांच की. सरौनी […]

विज्ञापन

निरीक्षण .अधीक्षण अभियंता ने दो पंचायतों में की शौचालय निर्माण की जांच

पिता-पुत्र के नाम पर भी हुआ अलग-अलग शौचालय का आवंटन
गोड्डा : पेयजल स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता रघुनंदन कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को सदर प्रखंड के सरौनी तथा रानीडीह पंचायत में शौचालय निर्माण की जांच की. सरौनी पंचायत के करमाटांड़, सरौनी तथा कुसुमटोला में अनियमितताएं मिली. करमाटांड़ में बदरी ठाकुर व उसके पुत्र को तथा सरौनी में दाऊद अंसारी व उसके दो पुत्र के नाम से शौचालय का आवंटन किया गया. वहीं कुसुमटोला में निरंजन साह के तीन मंजिला पक्का मकान के बावजूद से शौचालय का लाभ दिया गया. वहीं प्रशांत घोषाल तथा रूपाली घोषाल पति-पत्नी को शौचालय का लाभ दिया गया है.
उस पंचायत में कई पंचायत प्रतिनिधि को भी शौचालय का लाभ मिल चुका है. विभाग द्वारा ऐसे सभी लाभुकों को ऑन लाइन पेमेंट किया गया है. जिसमें विभाग की ओर से भी बगैर लाभुकों की जांच किये स्वीकृति देने व भुगतान करने का पता चला है. जांच के दौरान कार्यपालक अभियंता एके गुप्ता, कोर्डिनेटर रामाश्य प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह व पूर्व मुखिया आकाश मंडल भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola