को-ऑर्डिनेट पर लगाये गये आरोप सही साबित हुये

बसंतराय : जांच टीम का नेतृत्व कर रहे अधीक्षण अभिंतया बसंतराय के डेरमा गांव पहुंचे. लाभुकों से जानकारी ली. जिसमें पाया कि बारह हजार में छह हजार का चेक दिया गया तथा छह हजार के भुगतान को लंबित किया गया था. जिला कोर्डिनेटर गोरांग कुमार पर मुखिया नीलम देवी ने दबाव देकर चेक पर हस्ताक्षर […]
बसंतराय : जांच टीम का नेतृत्व कर रहे अधीक्षण अभिंतया बसंतराय के डेरमा गांव पहुंचे. लाभुकों से जानकारी ली. जिसमें पाया कि बारह हजार में छह हजार का चेक दिया गया तथा छह हजार के भुगतान को लंबित किया गया था. जिला कोर्डिनेटर गोरांग कुमार पर मुखिया नीलम देवी ने दबाव देकर चेक पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया. मुखिया द्वारा इंकार कर इसकी लिखित शिकायत विभाग को की गयी थी. जांच के दौरान एसी ने बताया कि चेक में मुखिया के बजाय उपमुखिया व जलसहिया का हस्ताक्षर था.
ग्रामीण तथा मुखिया द्वारा जिला कोर्डिनेटर गोरांग कुमार पर आरोप लगाया गया. वह सही है. अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर आगे से ऐसी गलती नहीं किये जाने पर जाेर दिया. विधायक प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि ऐसे मामले पर पूरी तरह से विभाग पर कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




