अमजोर पिरोजपुर की महिला की मिर्जाचौकी में ट्रेन से कटकर मौत

Published at :09 Nov 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
अमजोर पिरोजपुर की महिला की मिर्जाचौकी में ट्रेन से कटकर मौत

रक्सी स्थान के पास हुआ हादसा मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला हवा देवी की मौत मिर्जाचौकी के रक्सी स्थान के पास ट्रेन से कट जाने से हो गयी है. मृत महिला हवा देवी के पुत्र गोविंद साह ने बताया कि रक्सी स्थान में उनके संबंधी द्वारा […]

विज्ञापन
रक्सी स्थान के पास हुआ हादसा
मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के अमजोरा पिरोजपुर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला हवा देवी की मौत मिर्जाचौकी के रक्सी स्थान के पास ट्रेन से कट जाने से हो गयी है. मृत महिला हवा देवी के पुत्र गोविंद साह ने बताया कि रक्सी स्थान में उनके संबंधी द्वारा बकरे की बलि देने के लिए बुलाया था. दिन के वक्त की वह घर से निकली थी. वहां पहुंचने पर भागलपुर-बरहरवा ट्रेन लाइन से कट कर मौत की सूचना मिलने पर उसके पुत्र घटना स्थल के लिए रवाना हो गये. बताया कि मृत महिला के पति महेश साह ठेला चला कर जीविकोपार्जन करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola