दाल की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों में छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

दुकान के स्टॉक की जांच दाल की कीमत पर अंकुश लगाने का उद्देश्य किसी भी दुकान में नहीं मिला अधिक स्टॉक गोड्डा : दाल की कालाबाजारी को रोकने के लिए शुक्रवार को एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जेल अधीक्षक फुलेश्वर मुर्मू ने अलग-अलग दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान दुकानों […]
विज्ञापन
दुकान के स्टॉक की जांच
दाल की कीमत पर अंकुश लगाने का उद्देश्य
किसी भी दुकान में नहीं मिला अधिक स्टॉक
गोड्डा : दाल की कालाबाजारी को रोकने के लिए शुक्रवार को एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जेल अधीक्षक फुलेश्वर मुर्मू ने अलग-अलग दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान दुकानों में दाल स्टाॅक को देखा गया. कार्यपालक दंडाधिकारी ने नगर थाना क्षेत्र के शाहजहां अंसारी, गुड्डू व किशुन साव की दुकानों में छापेमारी की. छापेमारी में कृषि बाजार समिति के कर्मी व नगर थाना के एएसआइ आ के सिंह थे.
श्री मुर्मू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर दाल की बढ़ी कीमतों पर अंकुश लगाये जाने के लिए यह कार्रवाई की गयी है. जिला प्रशासन बढे हुए दामों को लेकर गंभीर है. किसी भी दुकान मे चार पांच क्विंटल से ज्यादा दाल नहीं मिली है. वैसे गोदामों की जांच पड़ताल की जा रही है.
छापेमारी करते कार्यपालक दंडाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू व नगर थाना की पुलिस.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




