गोड्डा पुलिस ने श्रमदान कर की छठ घाटों की सफाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Nov 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

शिवगंगा व राजकचहरी छठ घाट की हुई सफाई एसपी ने घाट के नीचे से मिट्टी हटा की शुरुआत गोड्डा : गोड्डा पुलिस की आेर से शुक्रवार को छठ घाट की साफ-सफाई की गयी. इसका नेतृत्व एसपी संजीव कुमार ने की. एसडीपीओ अभिषेक कुमारव डीएसपी हेडक्वार्टर आर के मित्रा सहित अलग-अलग थानों के पुलिस पदाधिकारी व […]
विज्ञापन
शिवगंगा व राजकचहरी छठ घाट की हुई सफाई
एसपी ने घाट के नीचे से मिट्टी हटा की शुरुआत
गोड्डा : गोड्डा पुलिस की आेर से शुक्रवार को छठ घाट की साफ-सफाई की गयी. इसका नेतृत्व एसपी संजीव कुमार ने की. एसडीपीओ अभिषेक कुमारव डीएसपी हेडक्वार्टर आर के मित्रा सहित अलग-अलग थानों के पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों ने छठ घाटों की सफाई की. शहर के शिवगंगा व राजकचहरी छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया. शिवगंगा तालाब के किनारे व्रतियों को खड़ा करने वाले स्थान पर जमा कचरा को साफ किया गया. महिला पुलिस पदाधिकारी मोनालिसा केरकेट्टा,
जयश्री वानरा सहित अन्य कर्मी भी सफाई कार्य में लगे थे. एसपी ने बताया कि छठ महापर्व है. सबों को इस कार्य में अपना सहयोग देना चाहिए. इस दौरान पुलिस जवानों ने घाट के अंदर से ईंट के टुकड़े को निकाला. पुलिसकर्मी छुट्टी में छठ मनाने के लिये घर नहीं जा पाते हैं इसीलिये साफ-सफाई कर छठ पर्व में सहयोग कर रहे हैं. इस अवसर पर इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय, नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी, थाना प्रभारी राजेश कुमार,सीताराम राउत, राजेश झा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




