शहीदों के सम्मान से नयी पीढ़ी का बढ़ेगा उत्साह

Published at :04 Nov 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदों के सम्मान से नयी पीढ़ी का बढ़ेगा उत्साह

बाेहरा गांव में आयोजित एक शाम सैनिकों के नाम कार्यक्रम में बाेले जेवीएम सुप्रीमो कहा, संतालपरगना स्तर पर पहली बार बोहरा में सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम जन्में इसी मिट्टी में, मरे कहीं भी दफन इसी मिट्टी में होना चाहेंगे:प्रदीप भारत की सेना की पराक्रम की विश्व में हो रही चर्चा कर्नल नवीनचंद्र गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट […]

विज्ञापन

बाेहरा गांव में आयोजित एक शाम सैनिकों के नाम कार्यक्रम में बाेले जेवीएम सुप्रीमो

कहा, संतालपरगना स्तर पर पहली बार बोहरा में सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम
जन्में इसी मिट्टी में, मरे कहीं भी दफन इसी मिट्टी में होना चाहेंगे:प्रदीप
भारत की सेना की पराक्रम की विश्व में हो रही चर्चा कर्नल नवीनचंद्र
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के बोहरा गांव में काली पूजा के अवसर पर आयोजित सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विधायक प्रदीप यादव की ओर से किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह पूर्व सीएम बाबुलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि कर्नल नवीन चंद्र झा व पूर्व विधायक रामचंद्र केसरी ने शॉल व बुके देकर जिले के 28 पूर्व सैनिक तथा आश्रितों को सम्मानित किया. अपने संबोधन में श्री मरांडी ने कहा कि संतालपरगना में यह कार्यक्रम अनोखा है.
स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारतीय सेना में सर्वाधिक लोगों का योगदान सेना में रहा है. बड़ी तादाद में एक साथ सैनिकों को सम्मान दिये जाने की घोषणा नयी पीढ़ी के लिये उत्साहजनक बातें है. कहा कि सेनाओं का मनोबल भी इससे बढ़ेगा साथ ही सरहद की सुरक्षा कर रहे सैनिको का भी सम्मान बढ़ेगा. वहीं श्री यादव ने भी कहा कि वह सैनिकों को सलाम करते हैं. इस मिट्टी में जन्में हैं मिट्टी की खुशबू से वह हमेशा प्रसन्नचित रहते हैं. बताया कि उनकी इच्छा है. वे जहां भी मरे लेकिन दफन बोहरा की मिट्टी में हो.
बताया कि आज कुछ लोग देश मे पैदा तो हो गये हैं. लेकिन देश की बरबादी के लिए रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं.आपस में तोड़ने वाले ऐसे लोगा को हमें पहचान कर लेनी चाहिए.कर्नल झा ने भी कहा कि झारखंड परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की जमीन है. हम बेखौफ अपने घरों में इसीलिए रहते हैं कि सरहदों पर हमारी सेना की नजर है. सैनिकों की सम्मान करने से देश के ऐसे सिपाहियों का मनोबल बढ़ रहा है.भारत की सेना देश में ही नहीं बल्कि विश्व में महानतम है.
कहा कि सैनिकों के लिये देशभक्ति ही सबसे बड़ी भावना है. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, पोड़ैयाहाट बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह, जिप उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, घनश्याम यादव, अबुल बहाव शम्स, देवघर जिलाध्यक्ष नागेश्वर सिंह, साहिबगंज के राजकुमार यादव, पारितोष सोरेन, केंद्रीय युवा मोरचा अध्यक्ष संतोष सिंह, अनुराग गुप्ता, वेनु चौबे, अजीत कुमार महात्त्मा ने भी अपनी ओर से सम्मानित किया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो में अमरनाथ टेकरीवाल, संजय सिंह, बब्लू सिंह, अजय सिंह, विनोद यादव, राजीव भंडारी आदि थे.
39 वर्ष विभिन्न भाषाओं के गीतों पर लोगों का किया मनोरंजन : अजीज
सीने जगत के पार्श्व गायक मो अजीज ने गुरूवार को प्रभात खबर के साथ खास बातचीत में बताया कि 1984 में वे फिल्म इंडस्ट्रीज में कदम रखे जाने के बाद अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, अनिल कपूर जैसे कलाकारों के लिए गीत गाये. मो अजीज ने कहा कि आज के दौर में इस इंडस्ट्रीज मेे और भी टैलेंट लोग है.बताया कि करीब 19 हजार गीतों को विभिन्न भाषाओं में गाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola